Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हनमकोंडा में 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना के हनमकोंडा में छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने आर्ट्स कॉलेज मैदान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और बढ़ी हुई संपर्क सुविधा को महत्व देती है, क्योंकि इसका आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्‍य को प्राप्त करने में बहुत बड़ा योगदान है। उन्‍होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आई है और अनेक परियोजनाएं तेलंगाना के लिए शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के 108 किलोमीटर लंबे मंचेरियल-वारंगल खंड के निर्माण कार्य की शुरुआत की, जिससे दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 34 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो-लेन से चार-लेन में रूपांतरित करने की आधारशिला भी रखी। इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकातीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल में विशेष आर्थिक क्षेत्र से संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। भारत के किसी प्रधानमंत्री ने लगभग 30 वर्षों के बाद हनमकोंडा का दौरा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि तेलंगाना राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

16 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

18 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

20 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

20 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.