Categories: News-Headlines

ED ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्‍य आरोपियों की 52 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की। इसमें मनीष सिसोदिया के साथ अमनदीप सिंह ढल्‍ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्‍य की संपत्ति शामिल है। मनीष सिसोदिया और उनकी पत्‍नी सीमा सिसोदिया की सात करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के घर और जमीन जब्‍त की गई हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में विजय नायर, समीर महेन्द्रू, अमित अरोड़ा और अरुण पिल्‍लई सहित अन्‍य लोगों के 76 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.