एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर भारत और श्रीलंका के बीच हवाई संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। एलायंस एयर दिसंबर 2022 से जाफना के पलाली हवाई अड्डे और चेन्नई के बीच उड़ानों को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। कंपनी 16 जुलाई से जाफना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और चेन्नई के बीच दैनिक उड़ानें शुरू करेगी और वह ऐसा करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।
जून 2023 तक, एलायंस एयर ने दोनों शहरों के बीच सौ से अधिक उड़ानों को संचालित करने के साथ 12 हजार से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया है। पहले प्रति सप्ताह चार उड़ानें संचालित करने के बाद, दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़ाने का एलायंस एयर का निर्णय दोनों देशों के बीच यात्रा की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इसके बाद, एयरलाइन ने जल्द ही जाफना तथा रतमलाणा के बीच एक और घरेलू हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment