प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के श्लॉस एल्‍माऊ में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य पर जी-7 के सत्र में हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, सतत जीवन शैली और वैश्विक कल्‍याण के लिए भारत के प्रयासों रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी आज बाद में खाद्य सुरक्षा और लैंगिक समानता पर एक अन्‍य सत्र में भाग लेंगे। इससे पहले एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन से अलग कनाडा के प्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ आयोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे।

Related posts

Leave a Comment