प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

PM Modi stated The Lok Sabha seats of the southern states that have effectively controlled population growth will not be reduced.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोवा या तेलंगाना में लोकसभा की सीटें कम न होने पाएं। कल केरलम में तिरूवल्‍ला में एक रैली में उन्‍होंने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि बेहतर जनसंख्‍या नियंत्रण के कारण दक्षिणी राज्‍यों की सीटें कम हो सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्‍वस्‍त किया कि सरकार लोगों के प्रतिनिधित्‍व की रक्षा के लिए कानूनी गांरटी देगी।

16, 17, 18 को दो काम करने हैं, केरल हो, तमिलनाडु हो, बाकी राज्यों हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया। महिलाओं के लिए जो सीटें होंगी, वो अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएं, इतना बड़ा फायदा हमारे दक्षिण भारत के राज्यों को मिले। इसके लिए हम कानून संशोधन के लिए सत्र बुला रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्‍ताव को समर्थन दें। उन्‍होंने इस मुद्दे पर लोगों से अपील की कि वे विपक्ष को भी सहयोग करने को कहें।

Related posts