प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड हर्ले के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एडमिरेलिटी हाउस में आज ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से बैठक की।

प्रधानमंत्री ने गवर्नर जनरल से 2019 में हुई अपनी बैठक को याद किया जब वे न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर के पद पर रहते हुए भारत की यात्रा पर आये थे।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच लम्बे समय से चली आ रही द्विपक्षीय साझेदारी को मज़बूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच करीबी सम्पर्क कायम करने में वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान और उसकी भूमिका को दोहराया।

Related posts

Leave a Comment