प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उन्‍होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत इस बात का भी समर्थन करता है कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, जो पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। दोनों नेता शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

Related posts