प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सातवें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन वार्ता में मुख्य अतिथि होंगी। इस वर्चुअल आयोजन में विभिन्न देशों के कई पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।
तीन दिन का यह संवाद – टेरानोवा, जोशीला, अधीर और जोखिमग्रस्त स्थितियों पर आधारित है। इनके अंतर्गत छह विषयों पर व्यापक चर्चा होगी जिनमें लोकतंत्र पर पुनर्विचार, बहुपक्षवाद का अंत, वाटर कॉकस, हरित संस्कृति को बढावा देना शामिल हैं। रायसीना डायलॉग में लगभग एक सौ सत्र होंगे। इनमें 90 देशों के दो सौ दस से अधिक वक्ता अपने विचार रखेंगे।
रायसीना डायलॉग एक बहुआयामी सम्मेलन है जो वैश्विक समुदाय के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन की मेजबानी ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, विदेश मंत्रालय के सहयोग से करता है।