प्रधानमंत्री मोदी आज रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को वर्चुअल माध्‍यम से सम्‍बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रूस के व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री मोदी इस मंच की बैठक में प्रमुख अतिथि थे।

पूर्वी आर्थिक मंच की सातवीं बैठक सोमवार को शुरू हुई। साठ से अधिक देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। इस वर्ष का मुख्‍य विषय है- ‘बहुध्रुवीय विश्व पथ की ओर’।

Related posts

Leave a Comment