प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे यह यात्रा आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में एनडीए के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगे। वे पथनमथिट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए केरल के दौरे पर पहुंचेगे। प्रधानमंत्री मोदी आज पथानामथिट्टा और मवेलिक्कारा लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। वह पथानामथिट्टा में सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे, जहां लगभग एक लाख पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री कर्नाटक में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में भाजपा के महासचिव और विधायक सुनील कुमार ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री 16 मार्च को कलबुर्गी में और 18 मार्च को शिवमोग्गा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अगले कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची आज रात या कल घोषित किए जाने की संभावना है।
प्रधानमंत्री कन्याकुमारी में सुबह 11 बजे विवेका नन्द कॉलिज परिसर में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।