प्रधानमंत्री ने मुंबई के मलाड पश्चिम में ढांचा ढहने के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री ने मुंबई के मलाड पश्चिम में ढांचा ढहने के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के मलाड पश्चिम में एक ढांचे के ढहने के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: मुंबई के मलाड पश्चिम में एक ढांचे के ढहने के कारण लोगों की मृत्यु पर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र ठीक हो जाएं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। 

Related posts

Leave a Comment