प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ घरों में नल से जल-आपूर्ति की उपलब्धि की सराहना की

प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ घरों में नल से जल-आपूर्ति की उपलब्धि की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ घरों में नल से जल-आपूर्ति की उपलब्धि की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों और इस मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी बधाई दी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “एक महान उपलब्धि, भारत के लोगों को ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर हुए कार्य का संकेत। इस पहल से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों और इस मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को बधाई।“

Related posts

Leave a Comment