प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से अलंकृत सभी लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि उन्हें यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को जनहित कार्यों में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार पर्यावरण से लेकर उद्यमिता तक, कृषि से लेकर कला तक, विज्ञान से लेकर सामाजिक सेवा तक तथा सार्वजनिक प्रशासन से लेकर सिनेमा तक, विभिन्न पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को मिला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से आग्रह किया है कि वे पद्म पुरस्कारों से अलंकृत प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जाने और उनसे प्रेरणा लें।