प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत का प्रतीक है और जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश देता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।”

Related posts

Leave a Comment