प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा हुई।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए कोर ग्रुप की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में लगभग 60 से 65 सीटों को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है। हालांकि, बैठक के दौरान अधिक ध्यान उन सीटों पर रहा रहा, जहां राजस्थान में भाजपा का प्रभाव अपेक्षाकृत कम है। छत्तीसगढ़ के लिए 69 सीटों पर चर्चा पहले ही हो चुकी है। बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा की केन्‍द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment