प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद उल फितर के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि विश्व भर में ईद उल फितर मनाते हुए भाई चारे और घनिष्ठता के मूल्यों का स्मरण होता है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों और विश्वभर के लिए शांति, सदभाव, बेहतर स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच बहुमुखी भागीदारी बनाने में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के निजी योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस कारण बने आदर्श से अच्छे पड़ोसी संबंध विकसित हो रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ आने वाले समय में सहयोग जारी रखने की आशा व्यक्त की और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध नई ऊंचाई को छूएंगे।