प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी की हालत स्थिर, अहमदाबाद में मां को देखने अस्पताल पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी की हालत स्थिर, अहमदाबाद में मां को देखने अस्पताल पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की माता जी हीराबेन यू एन मेहता कार्डोलॉजी एण्‍ड रिर्सच सेंटर अहमदाबाद में आज सुबह से दाखिल हैं। सुबह उनकी तबीयत बिगड गयी थी। अब उनकी स्थिति स्थिर है। अस्‍पताल के आधिकारिक स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में यह बात कही गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं और वे इस समय अस्‍पताल में है जहां उनकी माताजी दाखिल हैं। हीराबेन प्रधानमंत्री के छोटे भाई के साथ गांधीनगर में रहती हैं। मोदी परिवार के सदस्‍य भी अस्‍पताल में हैं। गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल और राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रूशिकेश पटेल भी अस्‍पताल में हैं।

Related posts

Leave a Comment