उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज इस पावन धरती को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात मिली है जिसकी आप सभी बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। पूरी दुनिया में जिस किसी को भी उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य पर, उत्तर प्रदेश के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह है वो आज सुल्तानपुर में आकर उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख सकता है। 3-4 साल पहले जहां सिर्फ ज़मीन थी अब वहां से होकर इतना आधुनिक एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे जिन किसान भाई-बहनों की भूमि इसमें लगी है, जिन श्रमिकों का पसीना इसमें लगा है, जिन इंजीनियरों का कौशल इसमें लगा है, उनका भी मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।