प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज थिम्पू में प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता है, परंतु जब दूसरे देश से पुरस्कार मिलता है तो इससे मालूम चलता है कि दोनों देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने सभी भारतीयों की ओर से ये सम्मान स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर थिम्पू के ताशीछोडज़ोंग पैलेस में भूटान नरेश के साथ भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-भूटान मित्रता को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उन्हें नए स्तर पर ले जाने के तरीकों पर चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment