प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये। वे आज सुबह रामेश्वरम से सुदूर दक्षिण स्थित अरिचल मुनाई गये और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां ध्यान भी किया।
प्रधानमंत्री ने इस स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज भी फहराया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने कोदंड रामास्वामी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री आज दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रामेश्वरम से मदुरै पहुँचे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और भाजपा के पदाधिकारी मदुरै हवाई अड्डे पर मौजूद थे।