मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी यहां लगभग 19000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज मध्य प्रदेश के करीब सवा 2 लाख परिवार अपने नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। बीते वर्षों में हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लाई है और यहां से हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया