प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न हुई

नई दिल्ली: ‘विकासशील भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सात प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। इनमें सूक्ष्‍म, मध्‍यम और लघु उद्यमों पर बल देने, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालनों की संख्‍या को कम करने, महिला सशक्‍तिकरण, स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण, कौशल विकास और क्षेत्र विकास तथा सामाजिक अवसंरचना के लिए गति-शक्ति के मुद्दे प्रमुख हैं।

बैठक में राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और उप-राज्‍यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष तथा सदस्‍यगण हिस्सा ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment