प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल भी सम्‍मेलन में शामिल हुए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सम्‍मेलन का उद्घाटन किया था।

सम्‍मेलन में, भविष्य में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों और अन्‍य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इनमें साइबर अपराध, पुलिस व्यवस्था में प्रौद्योगिकी का उपयोग, आतंकवाद की चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, क्षमता निर्माण, जेल सुधार सहित कई मुद्दे शामिल हैं। सम्मेलन में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुलिस और खुफिया अधिकारी व्यापक विचार-विमर्श कर रहे हैं। सम्‍मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वोत्‍तम कार्यशैली को प्रस्तुत किया जाएगा ताकि अन्य राज्य इससे सीख सकें। सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुखों सहित लगभग सौ लोग प्रत्यक्ष रूप से भाग ले रहे हैं और अन्य वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment