Categories: News-Headlines

प्रत्यक्ष कर संग्रह 2023-24 के संशोधित अनुमानों के 80 फीसदी पर पहुंचा, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.30% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 18.38 लाख करोड़ रुपये

प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 10 फरवरी, 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चलता है कि सकल संग्रह 18.38 लाख करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 17.30% अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह, प्रतिदाय का शुद्ध,15.60 लाख करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 20.25% अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल संशोधित अनुमान का 80.23% है।

कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) के लिए सकल राजस्व संग्रह भी लगातार वृद्धि कर रहा है। कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी)के लिए विकास दर 9.16% है जबकि व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी)के लिए विकास दर 25.67% (केवल पीआईटी) है। प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 25.93% है। प्रतिदाय के समायोजन के पश्चात, कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी)संग्रह में शुद्ध वृद्धि 13.57% है और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी)संग्रह में 26.91% (केवल पीआईटी) है और प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 27.17%है।

1 अप्रैल, 2023 से 10 फरवरी, 2024 के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये की राशि के प्रतिदाय जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.