श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई सेवाओं के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी, 2024 को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेयूपीआई सेवाओं के लॉन्च का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मॉरीशस में रुपे कार्ड सेवाएं भी लॉन्च की जाएंगी।
भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत अवसंरचना में अग्रणी बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ने हमारी विकास यात्रा के अनुभवों और नवाचारों को भागीदार देशों के साथ साझा करने पर बल दिया है। श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के सुदृढ़ सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को देखते हुए, यूपीआई सेवाओं के शुभारंभ से तीव्र और निर्बाध गति से डिजिटल लेन-देन संभव होगा। इससे दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे और आपसी डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिकों के लिए यूपीआई निपटान सेवाएं संभव हो सकेंगी। मॉरीशस में रुपेकार्ड सेवाओं के विस्तार से मॉरीशस के बैंक, मॉरीशस में रुपेतंत्र के आधार पर कार्ड जारी कर सकेंगे तथा भारत और मॉरीशस दोनों देशों में निपटान के लिए रुपेकार्ड के उपयोग की सुविधा प्रदान कर सकेंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment