Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (11 फरवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनी, जिसमें सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन के रूप में सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन ने अपना कार्यकाल पूरा करने पर, 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन को कार्यभार सौंप दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैन्य परंपराओं के उच्चतम मानकों का पालन करने और राष्ट्रपति भवन में पूर्ण समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के अधिकारियों और सैनिकों की सराहना की। उन्होंने 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन का स्वागत किया और साथ ही विश्वास जताया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान 166 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप राष्ट्रपति भवन में एक नए मापदंड की स्थापना करेंगे।

राष्ट्रपति भवन में सेना की विभिन्न इन्फैंट्री इकाइयाँ बारी-बारी से सेरेमोनियल आर्मी गार्ड के रूप में कार्य करती हैं। आर्मी गार्ड बटालियन राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड कर्तव्यों का पालन करने के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट समारोह जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में औपचारिक कर्तव्यों को निभाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.