पेरू में राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा

पेरू में राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है। पुलिस को विशेष शक्तियां प्रदान की गयी हैं और लोगों की स्वतंत्रता को सीमित किया गया है। रक्षा मंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने यह जानकारी दी। देश में एक सप्ताह के उग्र प्रदर्शनों के बाद यह कदम उठाया गया है। इन प्रदर्शनों में आठ लोग मारे गए हैं।

सात दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग के जरिये अपदस्थ किए जाने के बाद देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गये थे। वामपंथी कैस्टिलो, 2021 में राष्‍ट्रपति चुने गए थे। उन्‍होंने देश की संसद को अवैध तरीके से भंग करने की कोशिश की थी।

Related posts

Leave a Comment