पूर्वी-मध्य अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट को कल रात पार कर गया है: IMD

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी-मध्य अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट को कल रात पार कर गया है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके कमज़ोर पड़ जाने की संभावना है। इस दौरान कोंकण, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। अगले 12 घंटे के दौरान पूर्वी-मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र-गोवा-कोंकण तट पर समुद्र में लहरें उठ सकती हैं। इन इलाक़ों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment