पीएम-स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है – प्रधानमंत्री मोदी

पीएम-स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पीएम-स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है। उन्‍होंने आज दिल्ली में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत एक लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण वितरित किये। उन्‍होंने कहा कि लोगों ने कोविड के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों की ताकत देखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का स्वनिधि महोत्सव उन लोगों को समर्पित है जो हमेशा सबके आसपास रहते हैं और जिनके बिना लोग अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों और सड़क किनारे दुकानदारों को समाज में उनके योगदान के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पीएम स्वनिधि योजना मोदी की ऐसी ही गारंटी है जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों का संबल बनी है। मोदी ने तय किया कि इनको बैंकों से सस्ता ऋण मिले और मोदी की गारंटी पर लोन मिले। स्वनिधि योजना की वजह से रेहड़ी-फुटपाथ-ठेले पर काम करने वालों की कमाई बढ़ गई है। खरीद-बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड होने की वजह से अब बैंकों से मदद मिलने में भी आसानी हो गई है।

Related posts

Leave a Comment