उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी के साथ राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।