पिछले 24 घंटों में 18,870 नए रोगी सामने आए, स्वस्थ दर 97.83 प्रतिशत, कोविड टीकाकरण कवरेज 87.66 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 18,870 नए रोगी सामने आए, स्वस्थ दर 97.83 प्रतिशत, कोविड टीकाकरण कवरेज 87.66 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 28,178 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,86,180 हो गई है। भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83% है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। पिछले 94 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,82,520 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.84% हैं।

पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87.66 करोड़ (87,66,63,490) के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,33,076 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,04,713 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.74 करोड़ (56,74,50,185) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.82 प्रतिशत है जो पिछले 96 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.25 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 113 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment