पिछले 24 घंटों में कोविड के 58,077 नए मामले आए जबकि 657 लोगों की मौत हुई

पिछले 24 घंटों में कोविड के 58,077 नए मामले आए जबकि 657 लोगों की मौत हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 58,077 नए मामले आए, 1,50,407 रिकवरी हुईं और 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 1,50,407 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,13,31,158 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 58,077 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 6,97,802 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.64 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों में 48.18 लाख से अधिक (48,18,867) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 171.79 करोड़ (1,71,79,51,432) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,91,96,734 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,91,678 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 74.78 करोड़ (74,78,70,047) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5.76 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.89 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment