पिछले 24 घंटों में कोविड के 30,773 नए रोगी सामने आए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.68 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में कोविड के 30,773 नए रोगी सामने आए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.68 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 85,42,732 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 80 करोड़ (80,43,72,331 के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 79,15,457 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 38,945 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,26,71,167 हो गई है। भारत में स्वस्थ होने की दर 97.68% है। पिछले 84 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 30,773 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 3,32,158 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.99% हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,59,895 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.23 करोड़ (55,23,40,168) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.04 प्रतिशत है जो पिछले 86 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.97 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 20 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 103 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment