पिछले 24 घंटों के दौरान 3,600 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,600 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में कुल 1,800 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। देश में फिलहाल 20 हजार से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है और स्‍वस्‍थ होने की 98.76 प्रतिशत है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 686 लोगों को कोविड टीके लगाए गए। देश में अब तक 220 करोड़ 66 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment