पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 699 कोविड संक्रमण के मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 699 कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 435 रोगी स्‍वथ्‍य हुए। स्‍वस्‍थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इस समय कोविड से संक्रमितों की संख्‍या छह हजार पांच सौ 59 हो गई है।

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 220 करोड़ 65 लाख कोविडरोधी टीके लगाये गये हैं। अब तक 95 करोड़ 20 लाख से अधिक को दूसरी डोज जबकि 22 करोड़ 86 लाख से अधिक लोगों को ऐहतियाती डोज लगाई गई है। केन्द्रीय स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7 हजार से अधिक कोविड रोधी वैक्‍सीन लगाई गई और इसी अवधि में चार हजार 35 रोगी स्‍वस्‍थ हुए। कुल स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की संख्‍या बढ़कर चार करोड 41 लाख उनसठ हजार से अधिक हो गई है।

Related posts

Leave a Comment