भारत का चालू खाता घाटा वित्तीय वर्ष 2023 के जनवरी से मार्च तक की तिमाही में कम होकर एक अरब 30 करोड़ डॉलर हो गया है। यह सकल घरेलू उत्पाद का शून्य दशमलव दो प्रतिशत है। रिजर्व बैंक से कल जारी आंकड़ों के अनुसार ऐसा व्यापार घाटे के संतुलन और सेवाओं के निर्यात में मजबूत बढ़ोत्तरी की वजह से हुआ है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में चालू खाता घाटे में सकल घरेलू उत्पाद के दो प्रतिशत के बराबर कमी दर्ज की गई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह एक दशमलव दो प्रतिशत थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के भुगतान संतुलन आंकड़ों के अनुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 28 अरब डॉलर रहा, जबकि 2021-22 में यह 38 अरब 60 करोड़ डॉलर था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...