पापुआ न्‍यू गिनी में आज सुबह सात दशमलव छह की तीव्रता का भूकंप

पापुआ न्‍यू गिनी में आज सुबह सात दशमलव छह की तीव्रता का भूकंप

पापुआ न्‍यू गिनी में आज सुबह सात दशमलव छह की तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिका के भू-गर्भ विज्ञान केन्‍द्र ने एक बयान में बताया कि इस भूकंप का केन्‍द्र केनांतू शहर के निकट 90 किलोमीटर की गहराई में था। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार पापुआ न्‍यू गिनी के कई भागों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और भवनों को नुकसान पहुंचा है। केनांतू शहर की आबादी लगभग साढे आठ हजार है।

Related posts

Leave a Comment