पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज पार्टी के नेता शाहबाज शरीफ ने आज पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्ष 2022 के बाद शाहबाज शरीफ दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उन्हें इस्लामाबाद में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया।
समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के ओमर आयुब खान को नेशनल एसेम्बली में हराकर प्रधानमंत्री का पद प्राप्त किया।