Categories: News-Headlines

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से हरा

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी। बारिश ने दो बार बाधित मैच में पाकिस्तान की ओर से फखर जमान 81 गेंदों में 11 छक्कों और आठ चौकों की मदद से 126 रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण मैच को 41 ओवर और 342 रन के संशोधित लक्ष्य पर सीमित किया गया था। दोबारा खेल बाधित होने के समय पाकिस्तान ने 25 ओवर और तीन गेंदों में एक विकेट पर 200 रन बनाए थे। डीएलएस नियम के अनुसार वह 21 रन आगे था। इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर इस विश्व कप में तीसरे शतक जमाने वाले रचिन रविंद्र के 108 रन और केन विलियमसन की 95 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 विकेट लिए।

क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत अपने सभी साथ मैच जीत कर टूर्नामेंट में शीर्ष पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

10 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

10 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.