Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्व कप में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हराया

क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48 ओवर और एक गेंद में 253 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने 3 विकेट लिए जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर और तीन गेंदों में 286 रन बनाए। उसकी ओर से मार्नस लाबुशेन ने 71, कैमरून ग्रीन ने 47 और स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4 विकेट लिए। एडम ज़म्पा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत अपने सभी साथ मैच जीत कर टूर्नामेंट में शीर्ष पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

14 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.