जल शक्ति मंत्रालय ने देशभर में पहली जल इकाई गणना का कार्य संपन्न किया। यह गणना तालाब और झील जैसी प्राकृतिक और मानव निर्मित जल इकाइयों सहित भारत के सभी जलस्रोतों की समग्र संख्या की जानकारी प्रदान करती है। इसके अंतर्गत देशभर की 24 लाख 24 हजार जल इकाइयों की गणना की गई, जिनमें 23 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में और करीब 69 हजार शहरी क्षेत्रों में हैं। सर्वाधिक जल इकाइयों वाले पांच प्रमुख राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं, जहां देशभर की करीब 63 प्रतिशत जल इकाइयां हैं। यह गणना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जल इकाइयों के बीच अंतर और देशभर के जल संयंत्रों में अतिक्रमण के स्तर और उनकी गंभीर स्थिति को भी दर्शाती है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...