पश्चिम बंगाल में आज आठ नए मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्य मंत्री बीरबाहा हंसदा को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्यपाल ला गणेश ने आज दोपहर राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
पहले चरण में पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। यह मंत्री हैं- बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, उदयन गुहा, पार्थ भौमिक और प्रदीप मजूमदार।
उसके बाद, दो स्वतंत्र राज्य मंत्री- बीरबाहा हंसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने शपथ ली। तीसरे चरण में राज्य के दो मंत्रियों ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने शपथ ली। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आज नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा की जा सकती है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि फिलहाल कई विभाग बिना किसी मंत्री के काम कर रहे हैं, इसलिए यह फेरबदल आवश्यक था।
