पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट तथा मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज और जांगीपुर सीट पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढे छह बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक करीब 33 प्रतिशत मतदान की खबर है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बेनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका टिबरवाल जबकि मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने सृजिब बिस्‍वास को मैदान में उतारा है। भवानीपुर के 287 केन्‍द्रों पर वेब कास्टिंग की जा रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र में निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्‍द्रीय सुरक्षा बल की 35 कम्‍पनियों और कोलकाता पुसिल के दो हजार कर्मियों सहित उडनदस्‍ते, आर टी मोबाइल वैन की तैनाती की गई हैं।

ओडिशा में पिपिली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment