पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक पश्चिमोत्तर भारत ठंड की चपेट में: मौसम विभाग

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक पश्चिमोत्तर भारत ठंड की चपेट में: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर पश्चिम भारत में खराब मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तराखण्‍ड सहित उत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मंगलवार तक पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में कल तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सवेरे के समय घना कोहरा छाए रहने की अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में कल तक भीषण ठंड जारी रह सकती है।

Related posts

Leave a Comment