ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 8-14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने पंजाब में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में कड़ाके की ठंड जारी रहने का अनुमान है। रात में और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान व्यक्त किया है।