पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल जारी है, उसके कई सहयोगियों को गिरफ़्तार किया गया है और भी गिरफ़्तारियों पर काम जारी है। राज्य में लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे जिसके लिए हम यहां फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
पंजाब CM भगवंत मान ने कहा, पंजाब के लोग भाईचारे के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर कोई इसपर बुरी नज़र डालता है तो पंजाबी ये बर्दाश्त नहीं करते। पिछले दिनों कुछ तत्व ऐसे थे जो विदेशी ताकतों के हाथ चढ़कर पंजाब में माहौल खराब करने की, हेट स्पीच और कानून के खिलाफ बोल रहे थे।
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था लागू रखने व शांति बहाल करने के लिए पिछले कुछ दिनों में मान सरकार बहुत कठोर कदम उठाए हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं।गत एक साल में सरकार ने साबित कर दिया कि आप ईमानदार हो और इरादे नेक हो ता कानून व्यवस्था को बखूबी संभाला जा सकता है।