पंजाब में इस वर्ष अक्‍तूबर के पहले पखवाड़े में 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई

पंजाब में इस वर्ष अक्‍तूबर के पहले पखवाड़े में 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई

पंजाब में इस वर्ष अक्‍तूबर के पहले पखवाड़े में 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 5.2 मिलीमीटर थी। यह पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 115 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वर्षा से राहत की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक पखवाड़े में जालंधर जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जोकि करीब 408 फीसद अधिक है। अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, शहीद भगत सिंह नगर और पटियाला ऐसे जिले हैं जहां कि इस अवधि में ये वर्षा सामान्य से दोगुनी रही है। रोपड़, मोहाली, तरनतारन, पठानकोट, बरनाला और होशियारपुर में सामान्य से करीब 61 फीसदी तक कम वर्षा दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में मनसा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का और बठिंडा जिले लगभग वंचित ही रहे।

Related posts

Leave a Comment