पंजाब पुलिस ने राज्‍य के लोगों से मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने को कहा

पंजाब पुलिस ने राज्‍य के लोगों से मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने को कहा है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने के प्रयासों के अंतर्गत पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई खासतौर से राज्‍य के युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि अब आईएसआई लोगों को भारत विरोधी गतिविधियों से जोड़ने के लिए फर्जी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है।

पठानकोट जिला पुलिस ने आठ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची जारी करके लोगों को इनसे बचने की सलाह दी है। महिलाओं के नाम पर चलाये जा रहे इन फर्जी अकाउंट्स के माध्‍यम से युवाओं को अश्‍लील वीडियो दिखाकर या कोई अन्‍य हथकण्‍डा अपना कर ट्रैप में फंसाया जाता है। इस सलाह में कहा गया है कि अगर किसी महिला की तरफ से दोस्‍ती संबंधी आग्रह आये, तो सावधान रहें। क्‍योंकि ये महिला न होकर दुश्‍मन देश के किसी एजेंट की उन्‍हें फंसाने की कोई चाल भी हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment