पंजाब को नए दृष्टिकोण और नई सोच वाली सरकार की जरूरत है: पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पंजाब को नए दृष्टिकोण और नई सोच वाली सरकार की जरूरत है। पंजाब में फाजिलका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल ही पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं और नशा माफिया तथा बालू माफिया से छुटकारा दिला सकते हैं।

किसानों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कृषि खुशहाली ला सकती है लेकिन कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। पंजाब में भूमि की उर्वरक क्षमता घट रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों के साथ हमेशा धोखा किया। एनडीए सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट के प्रावधानों को लागू किया। केंद्र ने फसल की रिकॉर्ड खरीद की और उसका पैसा सीधे ही किसानों के खाते में भेजा।

राज्य को ऐसी सरकार चाहिए जो किसानों के कल्याण के लिए काम करे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया और पंजाब के हर घर में स्‍वच्‍छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि माफिया की वजह से व्यापारियों को परेशानी हो रही है और कांग्रेस की नीतियों के कारण उद्यमी पंजाब में अपना उद्योग और व्यापार स्थापित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को मुफ्त राशन और सभी को मुफ्त टीकाकरण मुहैया कराया।

Related posts

Leave a Comment