पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेज दिया है और उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने बताया है कि वह निजी कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों पदों से इस्तीफा दिया
